{"_id":"62d458279a57d811412425a3","slug":"hathras-neet-held-in-tight-security-21-students-absent-hathras-news-ali296244086","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कड़ी सुरक्षा में हुई नीट, 21 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कड़ी सुरक्षा में हुई नीट, 21 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
हाथरस : नीट की परीक्षा देकर बीएलएस स्कूल से निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में रविवार की दोपहर की पाली में नीट की प्रवेश परीक्षा हुई। जिले में पहली बार इस परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 570 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 21 गैरहाजिर रहे। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में रविवार की दोपहर को नीट की प्रवेश परीक्षा हुई। जिले में पहली बार इस परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। ज्यादातर परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ यहां आए थे। इस जिले के अलावा आसपास के जिलों के परीक्षार्थी भी इसमें शामिल हुए। परीक्षा में 570 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 21 ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। इसमें से किसी परीक्षार्थी तो प्रश्नपत्र आसान लगा तो किसी को कठिन लगा। संवाद
किसी को कठिन तो किसी को आसान लगे सवाल
इस परीक्षा के लिए काफी तैयारी की थी। प्रश्नपत्र तो कठिन आया था, फिर भी मेरी परीक्षा काफी बेहतर हुई है।
-चंद्रमोहन शर्मा
पेपर तो काफी अच्छा हुआ है। पूरी लगन के साथ तैयारी की थी। उम्मीद है कि परीक्षा पास कर लूंगी।
-तनु
हालांकि कुछ सवाल कठिन आए थे, फिर भी मेरी परीक्षा काफी अच्छी हुई है। काफी दिन से इसे लेकर तैयारी भी कर रही थी।
-श्रेष्ठा तिवारी
पेपर तो अच्छा हुआ है। अब आगे देखो क्या नतीजा आएगा। इससे लिए मैंने काफी तैयारी की थी। सफलता मिलने की उम्मीद है।
-पार्थ