{"_id":"63b327cb0caf936bec1b1983","slug":"hathras-ncc-cadets-planted-flowers-and-fruit-plants-hathras-news-ali308237434","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एनसीसी कैडेट्स ने लगाए फूल व फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एनसीसी कैडेट्स ने लगाए फूल व फलदार पौधे
विज्ञापन
हाथरस : बागला कॉलेज में एनसीसी कैडेटस को जानकारी देते अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बागला डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सोमवार को स्वेच्छा से कॉलेज परिसर में पौधे लगाए। यहां करीब 50 फल व फूलदार पौधे कैडेट्स ने स्वयं लाकर लगाए। कैडेट्स ने शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके तहत गांधी पार्क और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई की।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छौंकर ने कैडेट्स द्वारा स्वेच्छा से किए गए पौधरोपण कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम में कॉलेज पूर्व प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने कैडेट्स के साथ मिलकर पौधे लगाए। एनसीसी प्रभारी डॉ. पी. चौधरी ने पौधरोपण किया।
उन्होंने कहा कि कैडेट्स द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल स्वयं कॉलेज स्टाफ करेगा। इस मौके पर 9 यूपी एनसीसी मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल समन कुमार, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह, हवलदार शिव कुमार, हवलदार वंशीधर, ट्रेनिंग लिपिक मनोज गंगवार, हिंदी विभाग के डॉ. राजेश कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. प्रेम प्रकाश, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. साहब सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद