फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Nabipur in Volleyball and Udaan Academy of Hathras became winner in Kabaddi

हाथरस : वॉलीबॉल में नबीपुर व कबड्डी में हाथरस की उड़ान एकेडमी बनी विजेता

Tue, 12 Oct 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Nabipur in Volleyball and Udaan Academy of Hathras became winner in Kabaddi
डीआरबी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान दौड में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकास खंड हाथरस की खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन डीआरबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रामनिवास दुबे ने हरी झंडी दिखाकर किया। वॉलीबॉल में नबीपुर की टीम विजेता एवं परसारा की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में हाथरस की उड़ान एकेडमी प्रथम एवं डीआरबी हाथरस की टीम द्वितीय रही।
प्रतियोगिता बीईओ गौरव कुमार की देखरेख में हुई। निर्णायक मंडल में बलवीर सिंह, नवनीत कुमार, सचिन शर्मा, मुलायम सिंह, होमेश्वर शर्मा, राजन सिंह, जयप्रकाश, राकेश कुमार, तरुण कुमार, श्वेता वर्मा, नीतू, अजय तोमर इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बालक वर्ग
100 मीटर दौड़ : दीपक चौधरी प्रथम, राजनाथ सिंह द्वितीय, दीप गगन तृतीय।
200 मीटर दौड़ : सत्यम सिंह प्रथम, राजनाथ सिंह द्वितीय, दीपक चौधरी तृतीय।
400 मीटर दौड़ : राजनाथ सिंह प्रथम, करण शर्मा द्वितीय, जितेंद्र सिसोदिया तृतीय।
800 मीटर दौड़ : करण शर्मा प्रथम, पवन कुमार द्वितीय, चेतन सिंह राणा तृतीय।
1500 मीटर दौड़ : चेतन सिंह राणा प्रथम, लोकेश कुमार द्वितीय, रोहित कुमार तृतीय।
गोला फेंक : अजीम प्रथम, राजेंद्र सिंह द्वितीय। चक्का फेंक : अशोक कुमार प्रथम, समीर चौहान द्वितीय, दीप गगन तृतीय। कुश्ती 57 किलो भार वर्ग : वारिस प्रथम, प्रवीन पुष्कर द्वितीय। 65 किलो भार वर्ग : राजेंद्र सिंह प्रथम, अशोक द्वितीय। 75 किलो भार वर्ग में अजीम प्रथम, 86 किलो भार वर्ग निखिल प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग
100 मीटर दौड़ : वर्षा प्रथम, गौरी द्वितीय, चंचल तृतीय।
200 मीटर दौड़ : लकी प्रथम, चंचल तिवारी द्वितीय, मुस्कान तृतीय।
400 मीटर दौड़ : वर्षा प्रथम, 800 मीटर दौड़ कुन्ती कश्यप प्रथम।
1500 मीटर दौड़ : कुंती कश्यप प्रथम रही।
चक्का फेंक : करिश्मा प्रथम, गौरी द्वितीय, वर्षा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed