फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Murder case registered in the death of BJYM District General Secretary Krishna

हाथरस : भाजयुमो जिला महामंत्री कृष्णा की मौत में हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Feb 2022 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Murder case registered in the death of BJYM District General Secretary Krishna
हाथरस : कृष्णा यादव, फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गौसगंज निवासी भाजपा युवा मार्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव की मौत के मामले में अब उनके बड़े भाई ने मंगलवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दो दिन के भीतर पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर कृष्णा के मोबाइल फोन से विवरण निकालकर कई लोगों से इस मामले में पूछताछ की है।
बता दें कि रविवार को विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन दोपहर करीब ढाई बजे मोहल्ला गौसगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव (28 वर्ष) अपने घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े मिले थे। उनको उनके मित्र अमन गुप्ता कमरे से नीचे लेकर आए थे। इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते मे उनकी मौत हो गई थी। घटनास्थल से पुलिस को एक पिस्टल और कारतूस का खोखा मिला। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की सुबह भारी भीड़ के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कृष्णा के बड़े भाई अनुज कुमार पुत्र स्व रामभरोसे यादव निवासी मोहल्ला गौसगंज ने मंगलवार की दोपहर को इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा है कि 20 फरवरी की दोपहर करीब ढाई बजे उनका छोटा भाई कृष्णा यादव वोट डालकर घर पर आया था। कृष्णा घर की ऊपरी मंजिल पर रहता था। ऊपर आने जाने के लिए रास्ता बाहर से है। कुछ समय तक घर से न निकलने पर उन्होंने घर जाकर देखा तो पाया कि उनका भाई खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी। घायल अवस्था में उसको अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके भाई की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की गई है। घटना के बाद वह सभी मानसिक अवसाद में थे। इस कारण से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज पर गहन विवेचना शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed