फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Municipality Scheduled Caste and Sikandra Rao unreserved

Hathras News: हाथरस नगर पालिका अनुसूचित जाति और सिकंदराराऊ हुई अनारक्षित, नगर पंचायतों की यह है आरक्षण लिस्ट

Thu, 30 Mar 2023 09:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 09:48 PM IST
सार

हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है, जबकि सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष पद को अनारक्षित कर दिया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य सातों नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण भी तय कर दिया गया है।

विज्ञापन
Hathras Municipality Scheduled Caste and Sikandra Rao unreserved
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश और केबिनेट की मंजूरी के बाद शासन ने नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से आरक्षण जारी कर दिया है। इसमें हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है, जबकि सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष पद को अनारक्षित कर दिया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य सातों नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण भी तय कर दिया गया है। इस अनंतिम आरक्षण पर छह अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई हैं। 

विज्ञापन


आपत्तियों के निस्तारण के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी और फिर शासन की ओर से अंतिम आरक्षण घोषित किया जाएगा। इधर, आरक्षण की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद राजनीतिक हलचलें काफी तेज हो गई हैं। नगर निकाय चुनाव में आरक्षण का मामला जब न्यायालय में पहुंच गया था, तभी से यह माना जा रहा था कि आरक्षण को लेकर काफी फेरबदल होगा। चार दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानि ओबीसी आरक्षण के साथ निकाय चुनाव की इजाजत दे दी थी। इसके  बाद केबिनेट में भी इसे मंजूरी मिल गई थी। तभी से राजनेताओं के साथ-साथ मतदाताओं की टकटकी इस पर लगी थी। 
विज्ञापन


अब शासन ने नगर निकाय के अध्यक्ष पद हेतु आरक्षण घोषित कर दिया है। इसमें हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि सिकंदराराऊ नगर पालिकाध्यक्ष का पद अनारक्षित होगा। अन्य नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए भी आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। इस आरक्षण के जारी होने के बाद इस पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए भी राजनेता तैयारी कर रहे हैं। शासन की ओर से इस आरक्षण पर छह अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है हाथरस जिले की नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों के पद का आरक्षण

  • नगर पालिका परिषद, हाथरस- अनुसूचित जाति
  • नगर पालिकाध्यक्ष सिकंदराराऊ- अनारक्षित
  • नगर पंचायत अध्यक्ष सहपऊ- अनुसूचित जाति महिला
  • नगर पंचायत अध्यक्ष मेंडू- अनारक्षित 
  • नगर पंचायत अध्यक्ष सासनी- अनारक्षित
  • नगर पंचायत अध्यक्ष हसायन- पिछड़ा वर्ग महिला
  • नगर पंचायत अध्यक्ष पुरदिलनगर- अनारक्षित
  • नगर पंचायत  अध्यक्ष मुरसान- अनारक्षित
  • नगर पंचायत अध्यक्ष सादाबाद- महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed