फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Municipality President post reserved for SC

Hathras News: हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद एससी के लिए आरक्षित

Fri, 31 Mar 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 31 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras Municipality President post reserved for SC
सुप्रीम कोर्ट के आदेश और कैबिनेट की मंजूरी के बाद शासन ने नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया है। इसमें हाथरस नगर पालिका सीट अध्यक्ष अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है, जबकि सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष पद को अनारक्षित कर दिया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य सातों नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण भी तय कर दिया गया है। इस अनंतिम आरक्षण पर छह अप्रैल तक आपत्तियां मांंगी गई हैं।
विज्ञापन

आपत्तियों के निस्तारण के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी और फिर शासन की ओर से अंतिम आरक्षण घोषित किया जाएगा। इधर, आरक्षण की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद राजनीतिक हलचलें काफी तेज हो गई हैं। नगर निकाय चुनाव में आरक्षण का मामला जब न्यायालय में पहुंच गया था, तभी से यह माना जा रहा था कि आरक्षण को लेकर काफी फेरबदल होगा। चार दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानि ओबीसी आरक्षण के साथ निकाय चुनाव की इजाजत दे दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद केबिनेट में भी इसे मंजूरी मिल गई थी। तभी से राजनेताओं के साथ-साथ मतदाताओं की टकटकी इस पर लगी थी। अब शासन ने नगर निकाय के अध्यक्ष पद हेतु आरक्षण घोषित कर दिया है। इसमें हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि सिकंदराराऊ नगर पालिकाध्यक्ष का पद अनारक्षित होगा। अन्य नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए भी आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। इस आरक्षण के जारी होने के बाद इस पर आपत्तियांं दर्ज कराने के लिए भी राजनेता तैयारी कर रहे हैं। शासन की ओर से इस आरक्षण पर छह अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है हाथरस जिले की नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों के पद का आरक्षण
निकाय आरक्षण
नगर पालिका परिषद, हाथरस----अनुसूचित जाति।
नगर पालिकाध्यक्ष सिकंदराराऊ--अनारक्षित।
नगर पंचायत अध्यक्ष सहपऊ--अनुसूचित जाति महिला।
नगर पंचायत अध्यक्ष मेंडू--अनारक्षित।
नगर पंचायत अध्यक्ष सासनी--अनारक्षित।
नगर पंचायत अध्यक्ष हसायन--पिछड़ा वर्ग महिला।
नगर पंचायत अध्यक्ष पुरदिलनगर--अनारक्षित।
नगर पंचायत अध्यक्ष मुरसान--अनारक्षित।
नगर पंचायत अध्यक्ष सादाबाद--महिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed