फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Municipal elections: Challenge to save existence for Congress

हाथरस : नगर निकाय चुनाव : कांग्रेस के लिए वजूद बचाने की चुनौती

Sat, 05 Nov 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Municipal elections: Challenge to save existence for Congress
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ कांग्रेस भी जुट गई है। कांग्रेस की कोशिश यह है कि सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष पद पर उसका कब्जा बरकरार रहे तो वहीं, हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर करीब तीन दशक से चल रहे सूखे को समाप्त करने की भी चुनौती रहेगी। इसके लिए मतदाताओं के जातिगत आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार से निराश पार्टी निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर अपने वजूद को फिर से बचाने के लिए मैदान में उतरेगी।
जिले में हाथरस और सिकंदराराऊ नगर पालिका हैं। इसके अलावा सादाबाद, सहपऊ, मेंडू, मुरसान, सासनी, पुरदिलनगर हैं। निकाय चुनाव में कांग्रेस यहां हाथरस और सिकंदराराऊ में पालिकाध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी उतारती है। हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष पद पर पिछले तीस साल से पार्टी को कभी जीत हासिल नहीं हुई। पिछले पांच चुनाव में तो पार्टी मुकाबले में भी नहीं रही। सिकंदराराऊ में जरूर वर्ष 2017 में सरोज देवी ने जीत हासिल की थी। हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस निकाय चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

इसके लिए पार्टी ने रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी दोनों नगर पालिकाओं में सभी वार्डों पर भी चुनाव लड़ेगी। पार्टी अभी से जातिगत आंकड़े जुटा रही है और यह आंकलन लगा रही है कि किस वार्ड में किस बिरादरी का वोट ज्यादा है। उसी हिसाब से प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाए। पार्टी की यह भी रणनीति है कि वार्ड में ऐसे दमदार उम्मीदवार मैदान में उतारा जाए, जिसका लाभ पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को भी मिले। सभी पार्टियों की निगाह आरक्षण पर टीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- पार्टी अध्यक्ष पद से लेकर सभी वार्डों में चुनाव लड़ेगी। तीनों विधानसभा सीटों पर जो उम्मीदवार चुनाव लड़े थे, उन्हें उनके क्षेत्र में पड़ने वाली नगर पालिका व नगर पंचायतों का प्रभारी बना दिया गया है। सिकंदराराऊ में तो पिछली बार हम अध्यक्ष पद का चुनाव जीते थे। इस बार हमारी कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतें। वार्ड संयोजक भी बनाए गए हैं। हमारे पास लगातार आवेदन भी आ रहे हैं। अब आरक्षण तय हो जाए तो उसके बाद आलाकमान प्रत्याशी तय करेगा। - चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed