{"_id":"62e03059d986ed242f4a598c","slug":"hathras-mother-taught-the-daughter-the-lesson-of-dignity-then-the-daughter-injured-herself-hathras-news-ali2968812180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मां ने बेटी को पढ़ाया मर्यादा का पाठ तो बेटी ने खुद को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मां ने बेटी को पढ़ाया मर्यादा का पाठ तो बेटी ने खुद को किया घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में मां ने अपनी बेटी को मान मर्यादा, सामाजिक सरोकार का पाठ पढ़ाया तो बेटी ने दीवार में सिर मार कर अपने आप को घायल कर लिया।
महिला ने अपनी बेटी को किसी बात को लेकर रात को मान मर्यादा की सीख दी। यही बात उस बेटी को अखर गई। सुबह परिवार के लोग नींद से जागे और अपने कामों में लग गए। मां ने अपनी बेटी को उठाने के लिए आवाज लगाई, मगर वह नहीं जगी। पास जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज किया गया। संवाद