{"_id":"6217cd2f9ba46212276f6f26","slug":"hathras-more-than-500-drivers-of-the-district-could-not-vote-hathras-news-ali2858646147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले के 500 से अधिक चालक नहीं कर सके मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले के 500 से अधिक चालक नहीं कर सके मतदान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 500 से अधिक निजी वाहन चालक मतदान नहीं कर सके, क्योंकि अधिग्रहण के चलते ये चालक अपने वाहनों के साथ ड्यूटी पर रहे। हाथरस
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए सैकड़ों की संख्या में वाहन अधिगृहीत किए गए थे। कुछ वाहनों को चुनाव से पहले ले लिया गया। कुछ वाहनों को चुनाव से दो दिन पहले बुलाया गया। ये वाहन पोलिंग पार्टियों और अधिकारियों को लेकर बूथों पर घूमे। दूसरी ओर हाथरस डिपो से 30 बसें लेकर चालक चले गए हैं।
इस तरह कुल मिलाकर 500 से अधिक चालक मतदान नहीं कर सके। यदि यह चालक मतदान करते तो प्रतिशत में इजाफा हो सकता था। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन लालाराम का कहना है कि चुनाव अधिग्रहण के लिए ली गईं गाड़ियों के चालकों से कहा गया था जब समय मिले तो मतदान अवश्य करें। जिन चालकों का बूथ नजदीक था, उन्होंने तो मतदान कर लिया। जिनके बूथ उनके ड्यूटी स्थल से दूर थे, वह मतदान में हिस्सा नहीं ले सके। संवाद