फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: More than 13 thousand tube well consumers will pay half the bill of February

हाथरस : 13 हजार से अधिक नलकूप उपभोक्ता देंगे फरवरी का आधा बिल

Sun, 06 Feb 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: More than 13 thousand tube well consumers will pay half the bill of February
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। जिले के 13 हजार से अधिक निजी नलकूप उपभोक्ताओं को फरवरी महीने में बिजली का आधा बिल जमा करना होगा। साथ ही समय से बिल जमा करने पर छूट भी मिलेगी। शासन स्तर से बिल आधा करने से उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम होगा।
उल्लेखनीय है जिले के नलकूप कनेक्शनधारकों से अब तक 170 रुपये प्रति हॉर्स पावर के हिसाब से बिजली का बिल लिया जा रहा था। 10 हॉर्स पावर के कनेक्शन पर करीब 1,615 रुपये जमा करने पड़ते थे। खास बात यह है कि वैसे तो एक महीने का बिल 850 रुपये होता है, लेकिन यदि नलकूप उपभोक्ता 15 तारीख तक बिल जमा करते हैं तो उनको 42 रुपये की छूट मिलेगी। उनको 808 रुपये बिल जमा करना होगा। इसके बाद बिल जमा करने पर छूट कम मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

एक फरवरी से सॉफ्टवेयर में हुआ बदलाव
हाथरस। बिजली विभाग में अब घरेलू कनेक्शन से लेकर नलकूप उपभोक्ताओं तक के बिल ऑनलाइन जमा हो रहे हैं। सॉफ्टवेयर में बदलाव किया गया है। इस कारण फरवरी माह से निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए आधे बिल की सुविधा प्रारंभ हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू उपभोक्ताओं के संबंध में नहीं आया आदेश
हाथरस। पूर्व में शासन स्तर से घरेलू बिजली बिलों को भी आधा करने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक घरेलू उपभोक्ताओं से संबधित विभाग में कोई आदेश नहीं आया है। इस कारण घरेलू उपभोक्ताओं को आधा बिल जमा करने की सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed