{"_id":"61a90d73eb9db402895caa56","slug":"hathras-moped-rider-dies-due-to-truck-collision-hathras-news-ali279600326","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में मृतक का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड चौपाल सागर के निकट शहर के सीयल खेड़ा निवासी मोपेड सवार व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यहां पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और मृतक के परिजनों तो सांत्वना दी।
शहर के सीयल खेड़ा निवासी बृजेश कुमार (50 वर्ष) पुत्र सुरेश साहिल बृहस्पतिवार की सुबह मोपेड पर सवार होकर घर से निकले थे। वह अलीगढ़ रोड चौपाल सागर के पास पहुंचे ही थे कि उनकी मोपेड को ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बृजेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी यहां पर पहुंच गई।
बृजेश को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद