फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: MLAs sitting on dharna with people on discussion of demolishing temples

हाथरस : मंदिरों को तोड़वाने की चर्चा पर लोगों के साथ धरने पर बैठे विधायक

Sat, 04 Jun 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: MLAs sitting on dharna with people on discussion of demolishing temples
हाथरस : एसडीएम सादाबाद को मंदिरों को तोड़ने की योजना के विरोध में ज्ञापन सौंपते विधायक व अन्य। सं? - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा में धर्मशाला मार्ग के चौड़ीकरण करने में अवरोध बने मंदिरों को तुड़वाने की चर्चा पर शुक्रवार को स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। इन लोगों ने नगर पंचायत द्वारा मंदिर तुड़वाने का विरोध किया।
उल्लेखनीय बृहस्पतिवार को धर्मशाला चौराहा पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी से लोगों ने सड़क के चौड़ीकरण को लेकर उनके साथ हो रहे पक्षतापूर्ण व्यवहार की शिकायत की थी। शिकायत सुनने के बाद विधायक ने डीएम, एसडीएम और नगर पंचायत के ईओ से मोबाइल पर शिकायत करते हुए किसी के साथ भेदभाव नहीं करने के लिए कहा था। इसके बाद शुक्रवार को जब विधायक को पता चला कि चौड़ीकरण करने के रास्ते में आ रहे मंदिरों को तोड़ा जाएगा तो वह धर्मशाला चौराहा पर आकर धरने पर बैठ गए। विधायक के धरने पर बैठने की सूचना पर वहां लोग एकत्रित होने लगे। यह धरना लगभग तीन घंटे तक चला।
विज्ञापन

विधायक के धरने पर बैठने की सूचना पर प्रशासन की ओर से एसडीएम सादाबाद शिव सिंह को वहां पहुंच गए। धरने पर बैठे लोगों ने एसडीएम को डीएम के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में डीएम से मंदिर नहीं तुड़वाने और नाला निर्माण में प्रयोग की जा रही घटिया सामग्री का प्रयोग नहीं किए जाने की मांग की। धरना दे रहे लोगों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता, बिजेंद्र सिंह चौधरी, अनिल चौधरी, मोनवीर सिंह, गोपाल भाटिया, भगवान सिंह कुशवाहा, डैनी एडवोकेट, लड्डू गोपाल, बनी सिंह, आरती, रेखा, ममता, राजकुमार, हरीप्रसाद, कैलाश, रघुवीर सिंह, रूबी वार्ष्णेय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्य बिना भेदभाव के किया जाना चाहिए। हम मंदिर तोड़े जाने का विरोध कर रहे हैं। प्रशासन से आशा करते हैं कि वह बिना मंदिर तुड़वाए इस मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य बिना अवरोध के पूरा कराए। यदि मंदिर तोड़े गए तो वह लोगों के साथ इसका तीव्र विरोध करेंगे।

-प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी, विधायक सादाबाद
तहसीलदार के साथ राजस्व टीम ने इस मार्ग की तीन-चार बार पैमाइश नक्शे के अनुसार की है। यदि किसी को यह महसूस होता है कि उसके भेदभाव किया गया है तो वह उनके कार्यालय में आकर अभिलेख प्रस्तुत कर सकता है। उसके साथ न्याय किया जाएगा। मंदिरों के लिए लोगों और पुजारियों के साथ बैठकर वार्ता कर इस समस्या का हल किया जाएगा।
- शिव सिंह, एसडीएम सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed