फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mistry killed, four people injured in a collision between two bikes

हाथरस : दो बाइकों की भिड़ंत में मिस्त्री की मौत, चार लोग घायल

Sun, 21 Nov 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Mistry killed, four people injured in a collision between two bikes
हाथरस : अरौठा के पास हुई बाइकों की भिड़ंत में तेजवीर सिंह की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। संवा? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मथुरा रोड पर गांव अरौठा के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस के जरिये शव व सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां तीन लोगों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिसावर के गांव नगला मदारी निवासी करीब 50 वर्षीय तेजवीर सिंह पुत्र परवातीलाल और गांव बिसावर निवासी कालीचरण पुत्र दौजीराम और सुरेश पुत्र करन सिंह मकान निर्माण का काम करते हैं। यह तीनों एक बाइक पर सवार होकर गांव नगला बाग में काम करने जा रहे थे। इस दौरान एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सूरज पुत्र राजकुमार और मनीष पुत्र विवेक निवासी गांव दगसह कुरसंडा सवार थे।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत होते ही दोनों बाइकों पर सवार सभी पांचो लोग सड़क पर जा गिरे। मौके पर तेजवीर सिंह की मौत हो गई, जबकि शेष चार घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। तीन घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। मौके पर बिसावर चौकी इंचार्ज व पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तेजवीर सिंह के परिजन सीएचसी पर पहुंच गए और तेजवीर के शव को देखकर रोने-बिलखने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया। तेजवीर के घर पर भी कोहराम मचा हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed