{"_id":"61f6e1ba11e13f40952044cb","slug":"hathras-missing-girl-made-video-viral-sadabad-news-ali2841540191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लापता युवती ने किया वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लापता युवती ने किया वीडियो वायरल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती पांच दिन पहले घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में युवती के परिजनों ने सादाबाद कोतवाली में तहरीर भी दी थी।
शनिवार को युवती के परिजनों ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ कोतवाली पर पहुंचकर मामले में कार्रवाई कर युवती को बरामद करने की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी थी, लेकिन इस बीच रविवार को युवती ने वीडियो वायरल कर दिया, वायरल वीडियो में युवती ने कहा कि हम लोगों ने अपनी मर्जी से शादी की है, मेरे पापा ने हम लोगों को मारने के लिए अपने फ्रेंड्स लगा रखे हैं, लेकिन पापा मैं यही कहना चाहूंगी कि हम लोगों ने शादी कर ली है, हम जहां कहीं भी हैं बहुत खुश हैं। हमारा पीछा छोड़ दें, खुश रहें और खुश रहने दें। वीडियो में युवती के साथ एक लड़का भी दिखाई दे रहा है। संवाद