फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Members raised the problem of potholes and waterlogging of roads

हाथरस : सभासदों ने उठाई सड़कों के गडढे और जलभराव की समस्या

Fri, 17 Sep 2021 07:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Members raised the problem of potholes and waterlogging of roads
नगर पालिका बोर्ड की बैठक लेते पालिकाध्यक्ष व ईओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। शहर के विकास के लिए सुझाव दिए। सभासदों ने अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा शहर में खुदवाई गई सड़कों को ठीक कराने की मांग की। कुछ सभासदों ने जलभराव की समस्या भी उठाई। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष ने विकास के लिए बजट की कमी का हवाला दिया। गड्ढायुक्त सड़कों की समस्या से अवगत कराने के लिए चेयरमैन और सभासद डीएम से भी मिले।
सोमवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखीं। जलभराव, टूटी सड़कें और गंदगी को लेकर सभासदों में काफी नाराजगी दिखी। ज्यादातर सभासदों ने कहा कि अमृत योजना के तहत जल निगम ने पूरे शहर की सड़कों को खोद दिया है।
विज्ञापन

अब उनकी मरम्मत भी नहीं की जा रही। सड़कें गड्ढायुक्त हो गई हैं। कुछ सभासदों ने उन इलाकों में विकास कराने की मांग की, जो हाल में ही पालिका में शामिल हुए हैं। सभासदों ने कहा कि शहर में विकास कार्य रुक गए हैं। इसके लिए बजट कब मिलेगा? नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि शासन से पर्याप्त बजट नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से काम रुके हैं। हाल में ही नगर के विस्तारित क्षेत्र में भी विकास के काम नहीं हो पा रहे। इसके बाद चेयरमैन व सभासद डीएम से मिले। सभी ने डीएम से ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि शहर में अमृत योजना के तहत जो सड़कें खोदी गई हैं, उनकी मरम्मत कराई जाए या फिर जल निगम से इसके लिए बजट दिलाया जाए।

पालिका बोर्ड की बैठक और प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सभासद नारायणलाल, संजय सक्सेना, विशाल दीक्षित, अशोक शर्मा, विनोद कर्दम, बबीता वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, सुषमा देवी, राधेश्याम रजक, सुरेश चौधरी, जाकिर अहमद, विमल कुमार शर्मा, श्रीभगवान वर्मा, लीलावती पुंडीर, रामवती माहौर, रजिया बेगम, नूरजहां आदि सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed