फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Match the phone if you see signs of corona

हाथरस: कोरोना के लक्षण नजर आएं तो फोन मिलाएं

Fri, 28 Aug 2020 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Match the phone if you see signs of corona
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं और लोगों के लिए कई दिशा-निर्देश और नियम जारी किए हैं। इस क्रम में सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि लोगों को घर बैठे जरूरी सुविधाएं व जानकारी मिल सके।
सरकार द्वारा कोविड-19 नेशनल हेल्पलाइन नंबर 91-11-23978046 व पूरे समय काम करने वाले टोल फ्री नंबर 1075 जारी किया गया है। डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (डीसीपीएम) धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि कोरोना से संबंधित जानकारी, सलाह एवं मदद के लिए किसी भी समय इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यदि आप या आपके परिवार के किसी सदस्य में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दें तो घबराने की जरूरत नहीं है। इन टोल फ्री नंबर पर कॉल करें। स्वास्थ्य सेवाएं आपको तुरंत उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन

ऐसे करें उपयोग
-1075 नंबर पर फोन उठाने वाले सबसे पहले लक्षणों के विषय में पूछेंगे। साथ ही आप किस राज्य के किस जिले के किस जोन में रहते हैं यह जानकारी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इसके बाद आपको अपने जिले के संबंधित अधिकारी या नोडल अफसर का नंबर और मेल आईडी दे दी जाएगी।
-उनसे आप संपर्क करेंगे तो आपको लैब टेस्ट (प्राइवेट अथवा सरकारी) के विषय में पता चल जाएगा। अगर किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आते हैं तो प्रशासन आपकी स्वत:जांच भी कर सकता है।
-इसके अलावा एकीकृत जिला कोरोना कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर - 05722-227041,42,43 व 05722-227076 पर कॉल करके जानकारी, सलाह व मदद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed