फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

हाथरस : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 08 Jun 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
हाथरस : गांव गढ़ी चिंता की मृत महिला का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चिंतागढ़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसे झुलसी हुई हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मायके के लोग भी आ गए। उन्होंने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
चंदपा क्षेत्र के गांव चिंतागढ़ी निवासी अनिल की 20 वर्षीय पत्नी पायल बुधवार की सुबह करीब पांच बजे खेत में शौच करने गई थी। बताया जा रहा है कि इस बीच लोगों ने देखा कि खेत से आग की लपटें उठ रही थीं, जिनके बीच पायल घिरी हुई थी। गांव के लोग उसे बचाने के लिए भागे, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। 108 एंबुलेंस से पायल को गंभीर हालत में सुबह करीब सवा छह बजे जिला अस्पताल पहुुंचाया गया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर हाथरस आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के मायके के लोग भी मामले की जानकारी होने पर हाथरस पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पति अनिल, ससुर महेंद्र सिंह और सास जशोदा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद मायके के लोग शव को अपने साथ ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed