फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Marriage murdered for dowry demands not met

हाथरस : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या

Fri, 09 Apr 2021 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Marriage murdered for dowry demands not met
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान में विवाहिता का शव शुक्रवार की सुबह फंदे से लटका मिला। इसे लेकर मृतका की मां ने पति व जेठ पर दहेज में बाइक की मांग पूरी न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश मेें जुटी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी हरीशंकर पुत्र पप्पू की शादी 28 फरवरी 2017 को आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव खेड़ा भगौर निवासी मंजू पुत्री कोमल सिंह के साथ हुई थी। शादी में दान-दहेज भी दिया गया था। आरोप है कि शादी में दिए गए दान-दहेज से पति व मंजू का जेठ खुश नहीं था। वह अतिरिक्त दहेज में बाइक व भैंस की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मंजू को परेशान करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में मंजू की मां कांता देवी पत्नी कोमल सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी मंजू की हत्या उसके पति हरीशंकर व जेठ रवि ने दहेज की मांग पूरी न होने पर की है। शव गांव में पड़ा मिला था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जेठ व पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। हत्यारोपी पति हरीशंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ जगदीशचंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed