फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Market decorated for Dhanteras, there will be business of crores

हाथरस : धनतेरस को लेकर सजे बाजार, होगा करोड़ों का कारोबार

Tue, 02 Nov 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Market decorated for Dhanteras, there will be business of crores
पत्थर बाजार में एक दुकान पर आभूषण खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

क्या खास और क्या आम, सभी महंगाई का रोना रो रहे हैं, लेकिन फिर भी शहर में धनतेरस के मौके पर करोड़ों के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। दुकानदार इस पर्व को भुनाने में जुटे हैं। सराफा और बर्तन व्यवसायी की ज्यादा अच्छी कमाई होने की उम्मीद है। पिछले कई महीने से ठप पड़ा इलेक्ट्रोनिक्स और कपड़ा व्यवसाय भी चमकेगा।
महंगाई का दंश दीपोत्सव पर भी पड़ेगा, लेकिन मंगलवार को पड़ रही धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार होगा। बर्तनों की खरीद के लिए सबसे अधिक भीड़ उमड़ेगी। इसके लिए शहर में जगह-जगह बर्तनों की दुकानें सजकर तैयार हो चुकी हैं। दुकानदार धरतेरस का इंतजार कर रहे हैं। सराफा कारोबारी भी इस पर्व को लेकर काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक्स के आयटम, वाहनों की भी जमकर खरीद होगी।
विज्ञापन

- धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी सबसे शुभ मानी जाती है। महंगाई का थोड़ा बहुत असर मार्केट पर रहेगा, लेकिन शहर में करीब मेटल 80 दुकानें हैं जिसके हिसाब से करोड़ों रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक बागला, अध्यक्ष हाथरस मेटल एसोसिएशन
- हर बार धनतेरस मौके पर भीड़ उमड़ती है। महंगाई तथा सोने, चांदी की तेजी से कारोबार प्रभावित होगा। फिर भी मंगलवार को अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है। करीब सौ दुकानें है सराफा की शहर में।
- मोहन लाल अग्रवाल, अध्यक्ष सराफा कमेटी हाथरस
- पिछले कई महीने से इलेक्ट्रोनिक्स का कारोबार ठप पड़ा है। धनतेरस के मौके को भुनाने के लिए इसका बाजार सज गया है। शहर में करीब साठ दुकानें हैं। एक करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। - दिनेश कोठारी , इलेक्ट्रोनिक्स कारोबारी
- धनतेरस को लेकर तैयारियां की जा चुकी हैं। करीब दो हजार बाइकें बिकनें की उम्मीद है। दस से बाहर करोड़ करोड़ रुपये का कारोबार होगा। धनतेरस से बाजार में बूम आने की उम्मीद है। कई महीने से सुस्ता चल रहा था।

- गौरव सेकसरिया, कारोबारी
- धनतेसर को लेकर अच्छी तैयारी है। डेंगू के चलते खरीदारी प्रभावित है। करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। लोगों में उत्साह है पैसे की कमी के चलते सोचना पड़ रहा है।
- बृज बिहारी, रेडीमेड करोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed