{"_id":"60f1beb18ebc3e1cbf4e4a3a","slug":"hathras-malaria-officials-could-not-answer-the-questions-ad-angry-hathras-news-ali268280094","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मलेरिया अधिकारी नहीं दे पाए सवालो के जवाब, एडी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मलेरिया अधिकारी नहीं दे पाए सवालो के जवाब, एडी नाराज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अपर निदेशक स्वास्थ्य अलीगढ़ ने शुक्रवार को जिला अस्पताल व कोविड एल टू अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। जब जिला मलेरिया अधिकारी उनके कुछ सवालों का जवाब नहीं दे पाए तो उन्होंने काफी नाराजगी जताई।
शुक्रवार की दोपहर को अपर निदेशक अलीगढ़ मंडल डॉ. एसके उपाध्याय मुख्य चिकित्साधिकारी दफ्तर पहुंचे। यहां निरीक्षण करने के बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण करते वक्त वहां की डॉक्टर व कर्मचारियों से काफी सवाल किए, जिनका वह जवाब नहीं दे पाए। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी से भी उनके कार्यों के बारे में एडी जानकारी लेने लगे।
जब डीएमओ जिला मलेरिया अधिकारी अपने ही कार्यों के बारे में जानकारी नहीं दे पाए तो एडी बहुत नाराज हुए और कहने लगे कि लगता है आपकी कोचिंग करानी पड़ेगी। उन्होंने किसी को फोन मिलाया और फिर फोन को स्पीकर पर डाल दिया। दूसरी ओर से डीएमओ के कार्यों के बारे में कोई जानकारी देने लगा। यहां पर अन्य बातों की भी सीएमओ व सीएमएस से जानकारी ली।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की निरीक्षण करने के बाद एडी टीबी अस्पताल में बने कोविड एल टू अस्पताल पहुंचे। कोविड अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद, यहां पर तैयार किए जा रहे पीकू वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ. आईवी सिंह, टीबी अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
टीबी अस्पताल में लगेगी लिफ्ट
हाथरस। टीबी अस्पताल में कोविड एल टू अस्पताल बनाया गया है। अस्पताल की ऊपरी मंजिल में मरीजों को भर्ती किए जाने की व्यवस्था है, लेकिन ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ऐसे में रोगी को ऊपर ले जाने के में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एडी ने यहां पर लिफ्ट लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार कराए जाने के निर्देश सीएमओ को दिए, ताकि मरीज को आसानी के साथ ऊपरी मंजिल पर बने वार्ड में पहुंचाया जा सके।