फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Make sure the polling parties reach the polling places by 4 o'clock

हाथरस : पोलिंग पार्टियों के चार बजे तक मतदान स्थलों पर पहुंचना करें सुनिश्चित

Sat, 19 Feb 2022 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Make sure the polling parties reach the polling places by 4 o'clock
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित प्रभारी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों, वाहनों की जीपीएस माध्यम से ट्रैकिंग, पोलिंग पार्टियों के निर्धारित स्थल तक समय से पहुंचने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज उपाध्याय को 19 फरवरी को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद शाम चार बजे तक प्रभारियों से संपर्क मतदान स्थलों पर पहुंचने की पुष्टि करने को कहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुबह साढ़े पांच बजे से कराए जाने वाले मॉक पोल की जानकारी कर सूची में अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का अधिकतम 30 मिनट के अंदर निस्तारण कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सासनी नीतू रानी, बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन को अपने अधीनस्थ तैनात कार्मिकों के माध्यम से पोलिंग पार्टियों को भोजन की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था कराने एवं पोलिंग पार्टियों के लाने, ले जाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले वाहनों को जीपीएस के माध्यम से ट्रैक करते हुए उसकी सूचना एक्सेल शीट पर फीड करने के निर्देश दिए। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुमेश अग्रवाल को वेबकास्टिंग से संबंधित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed