फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Mahotsav will start from September 19

Hathras Mahotsav: 19 सितंबर से शुरू होगा हाथरस महोत्सव, सात दिनों तक बिखरेंगे संस्कृति के रंग

Tue, 31 Oct 2023 02:49 AM IST
चमन शर्मा प्रशांत भारती, अमर उजाला, हाथरस
प्रशांत भारती, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 02:49 AM IST
सार

19 से 25 दिसंबर के बीच हाथरस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 30 लाख रुपये की धनराशि भी मंजूर कर दी है। कई प्रसिद्ध कलाकारों को इस महोत्सव में आने को लेकर तिथि वार कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Hathras Mahotsav will start from September 19
महोत्सव प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस महोत्सव का जिला प्रशासन ने खाका खींचना शुरू कर दिया है। सात दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन राज्य पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से 19 से 25 दिसंबर के बीच किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 30 लाख रुपये की धनराशि भी मंजूर कर दी है। इस बार आम लोगों से ली गई थीमों में चयनित थीम के आधार पर ही हाथरस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कलाओं के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन

 
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने हाथरस महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक कर इसका खाका भी खींच लिया है। सात दिवसीय इस महोत्सव में बृज की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। वहीं कई रंगारंग कार्यक्रमों के आयेाजन को लेकर भी खाका खींच लिया गया है। 
विज्ञापन


कई प्रसिद्ध कलाकारों को इस महोत्सव में आने को लेकर तिथि वार कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं। इस बार आम लोगों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी महोत्सव के तहत किया जाएगा। हाथरस महोत्सव की थीम भी इस बार आम लोगों से मांगी जाएगी। चयन समिति सबसे बेहतर थीम को चयनित करेगी। उसके आधार पर हाथरस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार महोत्सव में आम लोगों की सहभागिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 19 से 25 दिसंबर तक सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। इस बार जनता की सहभागिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। -विशाल श्रीवास्तव, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed