फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Maharishi Valmiki Jayanti celebrated with gaiety

हाथरस : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Thu, 21 Oct 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Maharishi Valmiki Jayanti celebrated with gaiety
वाल्मीकि जयंती मनाते सांसद राजवीर दिलेर, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बुधवार को जिले भर में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला और नमन किया। इसके अलावा शहर के वाल्मीकि स्थलों व देवालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नवग्रह मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद राजवीर दिलेर व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने महर्षि के छविचित्र पर माल्यार्पण किया। सांसद ने मिष्ठान का भोग लगाया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू धर्म में वाल्मीकि जयंती का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा नगर के भगवान राम के मंदिर, हनुमान जी के मंदिर व वाल्मीकी जी के मंदिर पर सजावट की गई। सुंदर कांड व हनुमान चालीसा के पाठ किया गया। मोहल्ला कर्र में वाल्मीकि जयंती के मौके पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बरातघर का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन के नीति के अनुरूप गरीब, पिछड़े एंव गरीब नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक भवन, बरातघर बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि इन भवनों में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सके। कार्यक्रम में बबलू हसमुख, राजू पाथरे, अक्रूण निर्मल, संजय कप्तान, तरुण, दिलीप डब्बू, श्याम कुमार, नवीन निर्मल, सुरेश आदि मौजूद थे।

आगरा रोड स्थित बामौली हाउस मेें महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर ब्लाक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय ने महर्षि वाल्मीकि के छवि चित्र पर फूल माला पहनाकर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। इस मौके पर साकेत पाराशर, ऋषि पंडित जी, उमंग शर्मा, ललित लवानिया, नवनीत लवानिया, भोला पचौरी, दीपक अग्निहोत्री, परमानंद शर्मा, योगेंद्र कौशिक, विवेक शर्मा, मोनू शर्मा, विनोद शर्मा, ध्रुव शर्मा, कुलदीप शर्मा व भूपेंद्र दीक्षित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed