फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mahamandaleshwar gave help of 51 thousand rupees to the relatives of Krishna

हाथरस : महामंडलेश्वर ने कृष्णा के परिजनों को दी 51 हजार रुपये की मदद

Wed, 23 Feb 2022 11:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Mahamandaleshwar gave help of 51 thousand rupees to the relatives of Krishna
कृष्णा यादव के परिजनों को आर्थिक मदद के चेक देती डॉ. अन्नपूर्णा भारती। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव की मौत के बाद उनके घर ढांढस बंधाने आने वालों का तांता लगा हुआ है। बुधवार को महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने कृष्णा के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने आर्थिक मदद के रूप में कृष्णा के परिजनों को 51 हजार रुपये का चेक भी दिया।
परिजनों से बात करते हुए भारती ने कहा कि कृष्णा की कमी परिवार को महसूस नहीं होने देंगे। सनातन हिंदू सेवा संस्थान हर तरीके से पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। सामान्य परिवार को होने के बावजूद कृष्णा गरीब और असहायों की जातिवाद से ऊपर उठकर हरसंभव मदद करता था।
विज्ञापन

भारती ने सरकार से गौसगंज मोहल्ले का नाम कृष्णा नगर किए जाने और मोहल्ले के चौराहे पर कृष्णा की प्रतिमा स्थापित किए जाने, मोहल्ले की सड़क पर कृष्णा के नाम से गेट बनवाने की मांग की। भारती ने इसको लेकर एसडीएम को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि मूर्ति लगवाने का पूरा खर्चा संस्थान वहन करेगा। इस मौके पर हर्ष गुप्ता, विपिनलाल, अमन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मोहित गुप्ता, मनोज यादव, नितिन यादव, सत्ता यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed