फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lucknow team trained 433 Congressmen

हाथरस : लखनऊ की टीम ने 433 कांग्रेसियों को किया प्रशिक्षित

Thu, 21 Oct 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Lucknow team trained 433 Congressmen
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कांग्रेसी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के निर्देश पर बुधवार को सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में लखनऊ से आई टीम ने आगरा रोड स्थित जैन पैलेस में सादाबाद विधानसभा क्षेत्र की न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक कमेटी, नगर कमेटी, नगर वार्ड कमेटी सहित सभी कांग्रेसियों को प्रशिक्षित किया। इस प्रशिक्षण शिविर में 433 लोगों ने भाग लिया।
टीम में शामिल डॉक्टर हाफिर्जुरहमान, शिवाकांत मिश्रा, असकर आलम और संजीव मिश्रा ने वार्ड कमेटी गठन और आगामी चुनाव कैसे जीतना है के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने लखनऊ से आई टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव अमित सिंह दिवाकर मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस की नीति और रीतियों से सभी को अवगत कराया और गांव-गांव जाकर इनका प्रचार प्रसार कर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश सचिव लीगल सेल जितेंद्र गौतम एडवोकेट, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस मथुरा प्रसाद, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई विकास चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जैनुद्दीन, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सादाबाद दिनेश चौधरी, रघुवीर सिंह गौतम, जवाहर सिंह, शाहिद कुरैशी, नूर मोहम्मद नूर, अलाउद्दीन, विनीत गौतम, घनश्याम शर्मा, ठाकुर महिपाल सिंह, विजय सिंह, कपिल कुशवाहा, आशीष शर्मा, विशाल ठाकुर, राजन सिंह, सत्येंद्र यादव, मुनींद्र गोस्वामी, हरेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश, सौरभ शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में अतिथियों व लखनऊ से आई टीम को सम्मानित करते नगर अध्यक्ष और जिलाध्?

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में अतिथियों व लखनऊ से आई टीम को सम्मानित करते नगर अध्यक्ष और जिलाध्?- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed