फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Low speed of internet affecting e-market business

हाथरस : इंटरनेट की कम स्पीड कर रही ई मंडी कारोबार को प्रभावित

Tue, 15 Feb 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Low speed of internet affecting e-market business
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तरफ शासन स्तर से ई मंडी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इंटरनेट की कम स्पीड कारोबार में बाधा खड़ी कर रही है। ई नेम मंडी की वेबसाइट पर फसलों के मूल्य तक लोड नहीं हैं, जिससे किसान घर बैठे इनके बारे में जानकारी कर सकें। इंटरनेट की धीमी स्पीड के चलते आढ़तियां व मंडी प्रशासन दोनों खासे परेशान हैं। इस सिलसिले में आला अफसरों को भी अवगत करा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते साल प्रदेश सरकार ने ई मंडी प्रणाली को लागू किया था। इसमें हाथरस मंडी भी शामिल है। ई नेम मंडी में यह नियम है कि कोई भी किसान ऑनलाइन अपने माल को आसानी से बेच सकता है। खास बात यह है कि ई नेम मंडी पोर्टल के संचालन में इंटरनेट की कम स्पीड मुश्किलें बढ़ा रही है। किसानों को घर बैठे फसलों के रेट की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इस कारण किसानों को फसलों का वाजिब मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। किसान अपनी फसल को लेकर मंडी आ जाते हैं। वह अपनी फसलों को जैसे-तैसे बेच रहे हैं। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि इंटरनेट की 100 एमबीपीएस की स्पीड आती है। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस संदर्भ में मुख्यालय को भी अवगत करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed