{"_id":"60ff03828ebc3e663b352f70","slug":"hathras-lost-one-lakh-rupees-due-to-debt-of-11-lakh-rupees-hathras-news-ali269115590","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 11 लाख रुपये के कर्ज के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 11 लाख रुपये के कर्ज के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपये
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला बालापट्टी निवासी युवक कर्ज के नाम पर ठगी का शिकार हो गया। युवक 11 लाख रुपये के ऋण के चक्कर में एक लाख रुपये दे बैठा। अब उसने एसपी से शिकायत की है।
पीड़ित राजकुमार शर्मा पुत्र हरीओम शर्मा के मोबाइल फोन पर एक नंबर से एक युवती का फोन आया। युवती ने खुद को एक नामचीन कंपनी का कर्मचारी बताकर 11 लाख रुपये की लोन बिना ब्याज के करने का ऑफर युवक को दिया। फोन करने वाली युवती ने कहा कि लोन के लिए पहले एक लाख रुपये की पीएनबी से पॉलिसी करानी होगी।
इस पर युवक उस युवती की बातों में आ गया और 22 जुलाई को ऑन लाइन पैसा उसके बताए हुए नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। जब युवक उस नामचीन कंपनी के दफ्तर गया और जानकारी की तो उसके होश उड़ गए। अब पैसे मांगने पर शातिर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अब परेशान युवक ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद