फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People of Hathras are facing problems due to bad roads

Hathras: गड्ढामुक्त सड़कों से आजादी का इंतजार हुआ लंबा, लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

Sat, 13 Aug 2022 09:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 09:40 AM IST
सार

शहरी क्षेत्र में अमृत योजना के तहत हुए कार्यों के लिए सड़कों में गड्ढे कर दिए हैं। इसके तहत पूरे शहर में खोदाई की गई। इसके चलते शहर के बाजार और गलियों में गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
People of Hathras are facing problems due to bad roads
हाथरस : सासनी कसबे से सासनी रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाली जर्जर सड़क। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ग्रामीण अंचल में 60 से ज्यादा ऐसी सड़कें हैं, इनकी लंबे समय से मरम्मत नहीं हो पा रही। लोगों को इन सड़कों पर आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन गड्ढा युक्त सड़कों की वजह से लोगों का सफर मुश्किल भरा हो गया है।

विज्ञापन


इनमें मुख्य रूप से वाजिदपुर-भदरोई मार्ग से गोकुलपुर मार्ग, अगसौली वाजिदपुर मार्ग से गंगी मार्ग, महमूदपुर से लिहा मार्ग, जीटी मार्ग से नगला अतिया मार्ग, बरसौली से हिडरमई मार्ग, कचौरा-मारहरा मार्ग से हिम्मपुर मार्ग, कचौरा रजवाहे की पटरी से भूपालगढ़ी मार्ग, हसायन सिकंदराराऊ मार्ग से लोधीपुर मार्ग, पोरा से छितरपुर मार्ग, हसायन धुबई से नगला टाडा मार्ग, इटरनी-मंडलपुर से नगला आम मार्ग, रति का नगला हसायन से पिछौती मार्ग, पीबी मार्ग से जाऊ नहर की पटरी मार्ग, आगरा-जलेसर-सिकंदराराऊ से शंकरपुर मार्ग, रतिभानपुर-भेंकुरी से नगला नाहर मार्ग, रतिभानपुर-भेंकुरी मार्ग से नगला धोबी मार्ग, रतिभानपुर-भेंकुरी मार्ग से नगला जमुनी मार्ग, पोरा से कुटेरी मार्ग, गोपालपुर से नगला शेखा बंबे की पटरी तक मार्ग, चंदवारा नगरिया मार्ग से विधिपुर संपर्क मार्ग, हाथरस जलेसर से चितापुर बदन मार्ग, हाथरस-जलेसर से नगला कठा मार्ग, हाथरस जंक्शन-पवलोई-पहाड़पुर-महौ मार्ग से शेखूपुर मदन मार्ग, हाथरस-जलेसर से मिर्जापुर से नहरई मार्ग, पीबी मार्ग से नगला अडू से जहांगीरपुर मार्ग की हालत बदतर है।
विज्ञापन


इसी तरह नगला मोती से नगला अहीर मार्ग, नगला अहीर से नगला तारा सिंह मार्ग, भानपुर से हीरापुर मार्ग, कैलोरा-बरवाना मार्ग से गढ़ी धारू मार्ग, महौ से मलाहे मार्ग, बरवाना से नगला अहीर मार्ग, विधिपुर से शेरपुर तक, सासनी कैलोरा मार्ग से लुटसान मार्ग, सठिया से सुमिरतगढ़ी मार्ग, अखईपुर से अमरपुर घना मार्ग, अमरपुर घना से किंदौली मार्ग, सासनी-अलीगढ़ मार्ग से बिलखौरा खुर्द मार्ग, सासनी-अलीगढ़ मार्ग से सुसायत कलां मार्ग, सासनी रेलवे फीडर मार्ग से सासनी विजयगढ़ मार्ग तक, नगला जायस से भोगांव होते हुए पहाड़पुर-महौ मार्ग, खेड़ा फिरोजपुर से रामनगर बंबे की पटरी मार्ग, नई कलेक्ट्रेट के पास नहर पटरी से गोपालपुर मार्ग, सादाबाद-जलेसर से नगला ब्राह्मण मार्ग की हालत भी खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुकरगवां से गढ़ी मार्ग, नगला बिहारी से कोकना मार्ग, जैतई-गुतहरा से नगला परसू मार्ग, बल्देव-मई-खंदौली मार्ग से कंजौली मार्ग, तसींगा-मई-मिढ़ावली मार्ग से नगला दुर्जिया मार्ग, अर्जुनपुर से भटेला वाया चाचपुर मार्ग, राया सादाबाद मार्ग से घाटमपुर मार्ग से नगला अलिया मार्ग, ऊंचागाव धानौटी मार्ग से झंझरिया होते हुए नगला फत्ता मार्ग, ऊंचागांव-धानौटी मार्ग से सराय दाऊद मार्ग, मथुरा-सादाबाद से नगला हीरा मार्ग, मथुरा सादाबाद से नगला गढ़वे मार्ग, मांगरू-शिखरा मार्ग से वनखंडी मंदिर मार्ग, एनएच 93 से बुर्जवाजी मार्ग, ऊंचागांव धानौटी मार्ग से नगला बुर्ज, घाटमपुर से बरामई मार्ग से नगला जंगला मार्ग, ऊंचागांव-धानौटी मार्ग के पिशहोरा मार्ग, कुरसंडा रजबहा से नगला घनी संपर्क मार्ग, मथुरा-सादाबाद से नगला पचौरी मार्ग, सासनी-जलेसर मार्ग से हाजीपुर मार्ग, सादाबाद-जैतई-गुतहरा-शिखरा मार्ग गढ़ी नौकस मार्ग भी सही नहीं हैं।

अमृत योजना से हुए शहर की सड़कों में गड्ढे
शहरी क्षेत्र में अमृत योजना के तहत हुए कार्यों के लिए सड़कों में गड्ढे कर दिए हैं। इसके तहत पूरे शहर में खोदाई की गई। इसके चलते शहर के बाजार और गलियों में गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से लोग परेशान हैं। कई बार नगर पालिका प्रशासन इसकी शिकायत शासन को कर चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed