{"_id":"627e9d98bdd23f7ced196e91","slug":"hathras-locks-will-be-hanging-in-banks-for-three-days-from-today-hathras-news-ali291479773","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बैंकों में आज से तीन दिन लटके रहेंगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बैंकों में आज से तीन दिन लटके रहेंगे ताले
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सहालग के सीजन में जिले के उपभोक्ताओं को नकदी के संकट से जूझना पड़ेगा। बैंकों में शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा। द्वितीय शनिवार और रविवार को तो अवकाश है ही और उसके बाद सोमवार को बुद्धपूर्णिमा का अवकाश रहेगा। इस कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। शुक्रवार की शाम को अधिकांश एटीएम की कैश ट्रे फुल की गईं। देखना यह होगा कि यह कैश ट्रे कितने समय ग्राहकों की जरूरत पूरी कर पाएंगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में करीब 100 बैंक शाखाएं हैं और 110 एटीएम हैं। इनके माध्यम से उपभोक्ता अपने कामकाज को निपटाते हैं। अब लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। द्वितीय शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। उसके अगले दिन सोमवार को बुद्धपूर्णिमा का अवकाश रहेगा। इस कारण जिले के बैंकों पर तीन दिन तक ताले लटके रहेंगे। संवाद