{"_id":"63c1ac88c6c5b603236e0dfa","slug":"hathras-like-rahul-leaders-of-other-parties-should-also-do-padayatra-dr-togadia-hathras-news-ali309011811-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राहुल की तरह अन्य दलों के नेता भी करें पदयात्रा : डॉ. तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राहुल की तरह अन्य दलों के नेता भी करें पदयात्रा : डॉ. तोगड़िया
विज्ञापन
हाथरस : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का प्रतीक चिह्न देकर स्वागत करते व?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने राहुल गांधी की पदयात्रा को लेकर कहा कि पदयात्रा करने वाले नेता व उसके दल का स्वास्थ्य सुधरता है, इसलिए स्वास्थ्य सुधार के लिए अन्य दलों के नेताओं को भी पदयात्रा करनी चाहिए। वह यहां आगरा रोड स्थित गैलेक्सी होटल के पीछे श्याम कुंज में संयुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शहर महामंत्री मदन गोपाल वार्ष्णेय के श्री गोवर्धन धाम सेवा सदन पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने कोरोना महामारी के दौरान में 575 जगहों पर भंडारा चलाकर 35 लाख लोगों को भोजन कराया और मास्क बांटे। एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना से बचाव की जीवन शैली सिखाई गई।
उन्होंने कहा कि नवरात्र में 92 हजार 500 जगहों पर शस्त्र पूजन और कन्या पूजन किया गया। चंडी पाठ भी कराए गए। दीपावली पर पांच लाख बच्चों को मिठाई व 10 लाख गरीब बच्चों को कपड़े वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष संगठन का प्रयास है कि पांच करोड़ से ज्यादा हिंदू परिवारों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछें और उनकी मदद करेंगे, जिसमें गरीबों को अनाज, डॉक्टर उपलब्ध कराना और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सलाह दिलवाना शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत बच्चों को संस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की सेवा, सुरक्षा, स्वास्थ्य देने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। राहुल गांधी की पदयात्रा के प्रश्न के उत्तर में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पदयात्रा करने वाले व्यक्ति और उनके दल का स्वास्थ्य सुधरता है। साथ ही उनके साथ चलने वालों का भी स्वास्थ्य सुधरता है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुधारने के अन्य सभी दलों के नेताओं भी पदयात्रा करनी चाहिए। चाहे एक दिन की करें, चाहे एक सप्ताह की करें। उन्होंने कहा कि इससे कि देश में डॉक्टरों की आमदनी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी श्रद्धा के 35 टुकड़े हुए। कश्मीर घाटी में हिंदुओं की टारगेट किलिंग चल रही है। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि देश में डबल सुरक्षित मुसलमान हैं और असुरक्षित हिंदू हैं।
हिंदू की चिंता करने वाला अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के अलावा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि जो हिंदू मुगलों की तलवार के सामने झुका नहीं और हिंदू बना रहा। उनके वंशज हम सभी जाति के हिंदू हैं और सभी जाति के हिंदू मेरे दिल के टुकड़े हैं। उन हिंदुओं की सेवा, सुरक्षा, आवाज उठाना मेरा काम है और आवाज आज भी बुलंद है।
डॉ. तोगड़िया ने कहा कि पूरे भारत में एक मुट्ठी अनाज की योजना है और इस योजना के तहत हिंदू राशन योजना में एक करोड़ घरों से एक मुट्ठी अनाज एकत्रित करके गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज देना है, ताकि भारत में कोई भी हिंदू भूखा नहीं सोए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की मदद के लिए 24 घंटे की हिंदू हेल्पलाइन चलाई जा रही है। इससे पहले उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक की और संगठन की योजनाओं को क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। संवाद