{"_id":"627e98958e93be5e0e12db3a","slug":"hathras-leakage-found-in-pipes-water-is-not-reaching-homes-hathras-news-ali291477557","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पाइपों में मिले लीकेज, घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पाइपों में मिले लीकेज, घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी
विज्ञापन
हाथरस : पानी की आपूर्ति को लेकर जानकारी हासिल करते समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असी?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अमृत योजना के अंतर्गत हर घर को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग असीम अरुण ने जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ ओढ़पुरा तिराहे पर बनी पानी की टंकी (जोन चार) से जुड़े मोहल्ला मधुगढ़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना में शामिल कार्यों को तत्काल पूरा कराते हुए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पानी के पाइपों में लीकेज मिला।
राज्य मंत्री ने ओढ़पुरा तिराहे पर जल निगम द्वारा बनवाई पानी की टंकी का निरीक्षण किया और टैंक की क्षमता, जलापूर्ति की व्यवस्था, घरों में दिए गए संयोजन और पानी की आपूर्ति के रोस्टर के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि पानी की टंकी का निर्माण कार्य 24 मार्च को पूरा कर लिया गया और इसके बाद इस टैंक को नगर पालिका परिषद हाथरस को हस्तगत कर दिया गया। इसकी स्वीकृत लागत 2618.79 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि एक अवर जलाशय बनाया गया है। इसकी क्षमता 1600 किली है। इसमें 650 किली क्षमता की सीडब्ल्यूआर, 68.50 किमी की वितरण प्रणाली, राइजिंगमैन 7.20 किमी और छह नलकूप लगाए गए हैं। इस परियोजना के माध्यम से शहर के छह वार्डों में पानी की आपूर्ति की जानी है।
पूर्व योजना के अनुसार 6,044 घरों में पानी के संयोजन दिए जाने थे। इसके सापेक्ष 6,123 घरों में संयोजन दिए जा चुके हैं। संयोजन देने का कार्य नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। टैंक को पूर्ण क्षमता में भरने के लिए पांच से छह घंटे का समय लगता है। राज्य मंत्री ने हर घर को पेयजल की उपलब्धता के दृष्टिगत मोहल्ला मधुगढ़ी में घर-घर जाकर वार्ता की और पानी की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। यहां कुछ लोगों ने बताया कि पानी पर्याप्त मात्रा में आ रहा है। कुछ व्यक्तियों ने बताया कि उनके यहां पानी का संयोजन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
निरीक्षण में पाया गया कि कहीं-कहीं पानी के पाइप में लीकेज हो रहा था। जानकारी करने पर अधिशासी अभियंता जल निगम आरके शर्मा ने बताया कि पूर्व कार्य योजना में शामिल न होने की वजह से संयोजन नहीं किया जा सका है। सर्वे कार्य कराया जा रहा है। वहां पानी लीकेज हो रहा है। उनकी मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जहां संयोजन प्वाइंट पर टोंटियां नहीं लगी हैं, वहां टोंटी लगाने के साथ-साथ पानी का संयोजन घरों के अंदर किया जा रहा है। राज्य मंत्री ने अधिशासी अभियंता जल निगम (नगरीय) को निर्देश दिए कि लीकेज को ठीक कराकर जलापूर्ति सुचारु की जाए। संवाद