फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lathi, stick and shovel recovered by taking those who beat up the soldiers on remand

हाथरस : सिपाहियों से मारपीट करने वालों को रिमांड पर लेकर लाठी, डंडा एवं फावड़ा बरामद

Thu, 29 Jul 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Lathi, stick and shovel recovered by taking those who beat up the soldiers on remand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पुलिस ने सिपाहियों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को न्यायालय से रिमांड पर लिया है और उनके कब्जे से झगड़े में प्रयोग किए गए लाठी-डंडे और फावड़ा बरामद किया है।
गौरतलब है कि 23 जून को क्षेत्र के गांव उधैना में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर उसे रोकने पहुंचे दो सिपाहियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की थी। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय में आरोपियों की रिमांड के लिए अर्जी दी थी।
विज्ञापन

न्यायालय ने रजनेश उर्फ हरींद्र एवं शिशुपाल निवासी नगरिया एवं नन्हे निवासी सल्हैपुर को पुलिस ने रिमांड पर दे दिया। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर सिपाहियों को पीटने में प्रयुक्त किए गए लाठी-डंडे और एक फावड़ा बरामद किया है। इसके साथ ही तीनों आरोपियों को दोबारा जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed