फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Late justice also comes under the category of injustice.

हाथरस: विलंब से न्याय मिलना भी अन्याय की श्रेणी में आता है

Mon, 26 Oct 2020 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Late justice also comes under the category of injustice.
हाथरस: कर्मयोग सेवा संघ के कार्यक्रम में सुमेरू पीठाधीश्वर को सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

काशी की सुमेरू पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि न्यायपालिका द्वारा पीड़ितों को विलंब से न्याय मिलना भी एक तरह से अन्याय की श्रेणी में आता है। मनु व्यवस्था को गाली देने वाले तत्वों को समझना चाहिए कि इस व्यवस्था में अपना वर्ण परिवर्तित किया जा सकता है, लेकिन संविधान इस बात की व्यवस्था नहीं देता।
नरेंद्रानंद सरस्वती यहां कर्मयोग सेवा संघ द्वारा विजयदशमी पर्व के मौके पर साईं आनंद बल्लभ इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आज समाज को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। भ्रष्टाचारियों को खदेड़कर शुचिता का शासन स्थापित हो। सभी को न्याय मिले, यही कर्मयोग सेवा संघ का उद्देश्य है। पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने कहा कि कर्मयोग सेवा संघ सफलता पूर्वक भ्रष्टाचार से लड़कर अपना सही काम कर रहा है। कार्यकर्ताओं का समर्पण संघ को आगे ले जाकर उद्देश्य को सफल बनाएगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि रामजीलाल वाल्मीकि ने कहा कि आज के समय में जहां राजनीतिक दल जातियों में संघर्ष कराने में लगे हैं, वहीं यह संघ समरसता फैलाने का काम कर रहा है। कैप्टन शेर सिंह यादव ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. प्रदीप गर्ग एवं अजय पालीवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में हलधर किसानों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारकेश्वर पचौरी, विनय पचौरी, उमेश शर्मा, कुनवीर यादव, रूपकिशोर शर्मा, वीरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश यदुवंशी, महेश पुंढीर, अजय पर्मा, पवन शर्मा, अंकित ठाकुर, रमेश पुंढीर, योगेश पुंढीर, रामकुमार वार्ष्णेय, दुर्गपाल सिंह, सचिन कुमार, रामप्रताप चौहान, नरेंद्र सिंह पुंढीर, नरेंद्रपाल सिंह, योगेंद्र राजपूत, योगेंद्र बघेल, सुशील राघव, आरपी सिंह, सुभाष कुमार आदि मौजूद थे। अध्यक्ष विवेकशील राघव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed