फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kumbhakaras hope for PM's appeal

हाथरस: पीएम की अपील से कुंभकारों की बढ़ी उम्मीद

Thu, 10 Sep 2020 10:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Kumbhakaras hope for PM's appeal
हाथरस: शहर की एक दुकान पर रखे मटके। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

केंद्र सरकार कुंभकार समाज को स्वावलंबी बनाने के लिए बिजली से चलने वाले चाक उपलब्ध करा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संवाद के जरिये रेहड़ी वालों से प्लास्टिक की बोतल की जगह मिट्टी के मटके का प्रयोग करने की अपील की। अगर पीएम की अपील का असर होता है तो कुंभकार समाज के दिन फिर जाएंगे। मिट्टी के बर्तनों को बढ़ावा मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। यही नहीं दिवाली से पहले मिट्टी के दीयों के साथ मिट्टी के बर्तनों की बिक्री में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
शहर से सटे गांव गुमानपुर, रुहेरी और सुरंगपुरा में मिट्टी के मटके, कुल्हड़ और सकोरा बनाने का काम बड़े पैमाने पर किया जाता है। बाकी बर्तनों की बाहर से आवक होती है। बुधवार को जब उन्होंने पीएम मोदी की इस अपील की जानकारी मिली तो वह बेहद उत्साहित दिखे। उनका कहना है कि पीएम की अपील का असर हुआ तो उनकी कला की कद्र और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

कोराना काल में मटकों, अन्य बर्तनों की बिक्री बढ़ी
शहर में मिट्टी के बर्तन बेचने वाले मुस्ताक का कहना है कि कोरोना काल में मिट्टी के बर्तनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि धातु के बर्तनों में बनने वाली खाद्य सामग्री में उनके कण भी मिल जाते हैं, जोकि भोजन के साथ शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इनसे कैंसर, टीबी जैसी बीमारियां उत्पन्न होती हैं। कोरोना काल में लोगों ने मटके, दूध गर्म करने वाली हड़िया, सब्जी बनाने के लिए हड़िया खूब खरीदी हैं। इस बार लोगों ने मटकों की ज्यादा खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed