फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Knowledge of dairy farming and livestock management given to farmers

हाथरस : किसानों को दिया डेयरी फार्मिंग एवं पशुधन प्रबंध का ज्ञान

Tue, 01 Mar 2022 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Knowledge of dairy farming and livestock management given to farmers
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा डेयरी फार्मिंग एवं पशुधन प्रबंध विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गांव नगला अलिया में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पशुपालन द्वारा किसानों की क्षमता में वृद्धि के उद्देश्य से भारत सरकार के डेयरी एवं मत्स्य विभाग नई दिल्ली और अटारी कानपुर द्वारा वित्त पोषण से चलाया गया।
केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सुधीर कुमार रावत ने किसानों को पशुपालन द्वारा कैसे आय दुगनी की जाए के विषय में विस्तार से जानकारी दी। पशुपालन के बिना आय दुगुनी करना संभव नहीं है। प्रशिक्षण में कुक्कुट पालन कब करें, कैसे करें, कुक्कुट की प्रजाति, आहार, प्रबंधन और रोग के विषय में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. पुष्पा ने बताया कि मुर्गी पालन अपनाकर कृषक महिला अपनी आय और अपने आहार में प्रोटीन की पूर्ति सबसे सस्ते में कर सकती हैं। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. कमल कांत ने मुर्गियों के उचित रखरखाव, आवास का निर्माण कैसे करें और मुर्गी पालन के आय व्यय के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर पशुपालन से संबंधित विभिन्न फोल्डर, मुर्गीपालन प्रबंधन पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक किसानों को मुफ्त में वितरित की गई। प्रशिक्षण के अंत में सभी किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरुण कुमार, हरिओम शर्मा, सीमा देवी, मिथलेश देवी, उजागर सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed