फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Keep the recording of every moment of the camera installed in the strong room safe

हाथरस : स्ट्रांग रूम में लगे कैमरे की हर पल की रिकॉर्डिंग को रखें सुरक्षित

Sat, 05 Mar 2022 10:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Keep the recording of every moment of the camera installed in the strong room safe
एमजी पॉलिटेक्निक पर मतगणना के लिए होती बैरीकेडिंग। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मतदान में उपयोग में लाई गई वीयू, सीयू तथा वीवीपैट को रखने के लिए एमजी पॉलीटेक्निक में स्थापित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना के लिए की गई तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने जायजा लिया। उन्होंने तैनात सुरक्षा कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ स्ट्रांग रूम की निगरानी रखने और सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच करते हुए प्रत्येक समय की रिकॉर्डिंग को संरक्षित करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईवीएम की सुरक्षा के लिए प्रत्येक स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम परिसर सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे के साथ सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में जाकर विधानसभावार स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तथा सभी कैमरे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर से पिछले समय की रिकॉर्डिंग को जांच करते हुए प्रत्येक समय की रिकॉर्डिंग को संरक्षित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर कोई व्यक्ति बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं करेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि बैरीकेडिंग की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की जाए, जिससे कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed