फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Junction station set for a makeover; survey begins.

Hathras News: हाथरस जंक्शन स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, सर्वे शुरू

Mon, 27 Jul 2026 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras Junction station set for a makeover; survey begins.
हाथरस जंक्शन स्टेशन का मुख्य द्वार। संवाद - फोटो : samvad
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदलने जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से स्टेशन के पुनर्विकास की कवायद शुरू कर दी गई है। स्टेशन परिसर का विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर स्टेशन की मुख्य प्रशासनिक इमारत का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन पर रेलवे ट्रैकों की संख्या बढ़ाने की योजना पर भी कार्य चल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मौजूदा स्टेशन भवन के स्थान और स्टेशन परिसर की उपयोगिता का आकलन किया जा रहा है। प्रस्ताव के अनुसार नई मुख्य प्रशासनिक इमारत स्टेशन के मौजूदा यार्ड की ओर विकसित की जाएगी। सर्वे के दौरान स्टेशन परिसर में रेलवे ट्रैकों के विस्तार के साथ रेलवे आवास, कार्यालयों और अन्य आवश्यक भवनों के निर्माण की संभावनाओं का भी अध्ययन किया जा रहा है। इसके आधार पर स्टेशन का नया लेआउट तैयार किया जाएगा, जिसमें भविष्य की आवश्यकताओं को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज को भेजी जाएगी। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन का पूरा प्रारूप जल्द सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यार्ड की ओर बनेगी नई बिल्डिंग

हाथरस जंक्शन की नई मुख्य प्रशासनिक इमारत मौजूदा यार्ड की ओर विकसित की जाएगी। इससे वर्तमान मुख्य द्वार की ओर अतिरिक्त रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही रेलवे आवास, कार्यालय और अन्य आवश्यक भवनों का निर्माण भी नई योजना के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed