{"_id":"614a2ba48ebc3ece470eb2ce","slug":"hathras-je-went-to-aligarh-in-fasting-work-in-the-district-stalled-hathras-news-ali2738047157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अनशन में अलीगढ़ गए जेई, जिले में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अनशन में अलीगढ़ गए जेई, जिले में कामकाज ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स के तत्वाधान में विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से मुख्य अभियंता कार्यालय पर अनशन किया जा रहा है। इसमें हाथरस से भी काफी संख्या में जेई व सहायक अवर अभियंता अनशन में शामिल होने के लिए अलीगढ़ गए। इस कारण जिले में पूरे दिन राजस्व वसूली व अन्य कामकाज प्रभावित रहा।
अवर अभियंताओं ने सरकार से मांग की है कि 4800 ग्रेड पे औचित्यहीन है उसे समाप्त किया जाए। 5400 रुपये ग्रेड पे किया जाए। अवर अभियंता से सहायक अभियंता पद पर प्रोन्नति जिनके तृतीय एसीपी के आदेश एक जनवरी 2020, दस अगस्त 2021 को निर्गत किए जा चुके हैं। उनका वेतन निर्धारण निगम या कॉरपोरश में विद्यमान व्यवस्था क्रम में ग्रेड वेतन 8700 लेवर 12 में निर्धारित कर अतिशीघ्र वेतन पर्ची जारी की जाए।
अवर अभियंता का वेतन ग्रेड वेतन रुपये 4600 को छठवें वेतन आयोग की प्रभावी तिथि एक जनवरी 2020 से लागू किया जाए। अवर अभियंताओं को सहायक स्टोर उपलब्ध कराए जाने के लिए बनी स्पष्ट सहमतियों के क्रम में यथा शीघ्र उचित आदेश निर्गत किए जाए।
विज्ञापन
वर्ष दो हजार के पश्चात समस्त ऊर्जा के क्षेत्र में सेवा के आए कर्मियों पुरानी पेंशन, ईपीएफ व्यवस्था की पुन: बहाली की जाए। उत्तर प्रदेश ऊर्जा के सभी निगमों में कार्य की अतिभारता व लक्ष्यों की व्यवहारिक प्राप्ति के दृष्टिगत यार्ड स्टिक के अनुसार कार्मिकों के नए पदों के सृजन एवं भर्तियों की कार्यवाही जल्द से जल्द कराई जाए। जिले से जेई व सहायक अवर अभियंता अनशन में चल रहे अनशन में शामिल हुए।