फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Jail construction will be monitored directly from Lucknow

हाथरस : जेल निर्माण की लखनऊ से सीधे होगी निगरानी

Mon, 09 Aug 2021 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Jail construction will be monitored directly from Lucknow
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में होने वाले जेल के निर्माण की निगरानी सीधे लखनऊ से होगी। जेल के निर्माण के लिए अलग से निर्माण विभाग बनाया गया है। निर्माण का काम अलीगढ़ से होगा। लोक निर्माण विभाग ने जेल निर्माण का एस्टीमेट शासन को भेज दिया है। हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस के जिला बनने के बाद यहां आज भी सरकारी मशीनरी का ढांचा पूरी तरह दुरुस्त नहीं है। जिले में अब के जेल निर्माण तैयारी भी शुरू हो गई है। गांव बीछिया के निकट 170 करोड़ रुपये की लागत से जेल का निर्माण होगा। लोनिवि ने भूमि आदि का सर्वे कर शासन को एस्टीमेट तैयार कर भेज दिया है। शासन से जेल निर्माण के लिए अलग से विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन

इसका कार्यालय अलीगढ़ में होगा। उसकी देखरेख में ही जेल का निर्माण होगा। निर्माण की निगरानी सीधे शासन से होगी। इस मामले में लोनिवि केक एक्सईएन राजेश निगम का कहना है कि जेल निर्माण के लिए अलग से विभाग बनाया गया है। इसका कार्यालय अलीगढ़ में होगा। हमारे यहां से एस्टीमेट भेज दिया गया है। जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed