फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: It is necessary to conduct three tests in case of fever

हाथरस : बुखार आने पर तीन जांचें कराना जरुरी

Wed, 25 Aug 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: It is necessary to conduct three tests in case of fever
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुखार आने पर मलेरिया, डेंगू और कोविड की जांच कराए जाने की सलाह स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही है। इन जांचों के होने से बुखार के मरीज व तीमारदार के मन में पैदा होने वाला भ्रम दूर हो जाएगा, क्योंकि बुखार आने का इनमें एक कोई कारण हो सकता है।
मौसम बदलने के साथ ही साथ बुखार के रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। हर दिन जिला अस्पताल सहित जिला सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों में करीब 50 फीसदी मरीज बुखार के रोग के होते हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी काफी अलर्ट है। तभी तो बुखार आने पर रोगी की मलेरिया, डेंगू, टायफाइड और कोरोना की जांच कराए जाने की सलाह दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

बुखार के रोगियों की तीन जांच होना बहुत जरूरी है, जिसमें मलेरिया, डेंगू और कोरोना की जांच शामिल हैं। हालांकि बुखार आने का कारण यह तीनों बीमारी नहीं हैं, फिर भी जांच कराए जाने से बुखार की स्थिति स्पष्ट होने के बाद मरीज को बेहतर उपचार दिया जा सकता है, इसलिए बुखार के गंभीर रोगियों की ये तीनों जांच कराए जाने के निर्देश संबंधित को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, सीएमओ
बुखार के प्रकार
क वायरल- इन्फेक्शन से होने वाला बुखार
क चकिनगुनिया- मच्छर के काटने से होने वाला बुखार
क कमजोरी से होने वाला बुखार
क मलेरिया- मच्छर के काटने से होने वाला बुखार
क दिमागी बुखार - मस्तिष्क में सूजन आने पर होने वाला बुखार
क डेंगू - मच्छर के काटने से होने वाला बुखार
क टाइफाइड - दूषित पानी या भोजन का सेवन से होने वालाबुखार
बुखार होने के कारण
क बुखार अक्सर सर्दी, खांसी और जुकाम बढ़ने पर होता है
क अगर आप बारिश में भीगते हैं तो ऐसे में भी आपको बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है
क मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छरों के काटने से भी बुखार होता है
क दूषित पानी या भोजन का सेवन करने पर होने वाला बुखार टाइफाइड हो सकता है
बुखार के लक्षण
क शरीर का तापमान 103 या इससे ज्यादा होना
क लगातार सिरदर्द रहना
क ठंड लगना या कंपकंपी आना
क हाथ पैरों में दर्द होना
क शारीरिक कमजोरी महसूस करना
क मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन महसूस करना
बुखार के समय की सावधानियां
क हमेशा गर्म कपड़ों से कवर रहें
क पूरी बाजू के कपड़े पहनें
क ठंडी चीजों से परहेज करें
क मच्छर वाली जगह से दूर रहें
क हमेशा हाथ धोकर ही खाना खाएं
क बच्चों को एस्पिरिन देने से बचें
क अधिक मात्रा में पैरासिटामोल और एस्पिरीन लेने से बचें, इससे पेट से खून बहना, लीवर खराब होना या किडनी की समस्या हो सकती है।
बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार की दवाई लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed