{"_id":"616c6f4b14f8cd6cad7534f5","slug":"hathras-investigation-team-called-bsa-with-school-documents-hathras-news-ali2759696132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जांच टीम ने बीएसए को विद्यालय के दस्तावेजों के साथ बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जांच टीम ने बीएसए को विद्यालय के दस्तावेजों के साथ बुलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नागरिक कल्याण, भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति के राष्ट्रीय महासचिव ने शिकायती पत्र निदेशक बेसिक शिक्षा को दिया था। शिकायत में श्रीमती हरप्यारी देवी कन्या जूनियर हाईस्कूल रोहई मुरसान के खिलाफ विभिन्न बिंदुओं पर शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर निदेशक बेसिक शिक्षा ने जांच टीम गठित की है। जांच टीम ने विद्यालय के सभी अभिलेखों के साथ बीएसए को 18 अक्तूबर को कार्यालय में आने के निर्देश दिए हैं।
शिकायत पर जांच टीम ने इस विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जांच अधिकारी ने पाया कि विद्यालय में कोई भी छात्रा एवं अध्यापक मौजूद नहीं थे। विद्यालय के नवनिर्मित में प्लास्टर, रंगाई-पुताई, फर्नीचर, विद्यालय प्रयोगशाला सामग्री, खेलकूद सामग्री आदि साज-सज्जा के उपकरणों की कमी है। विद्यालय के कक्षों में किसी भी श्यामपट पर किसी भी प्रकार के पठन पाठन से संबंधित कुछ नहीं लिखा गया था। टीम को ऐसा लगा कि भवन में कोई विद्यालय संचालित हीं नहीं है।
विद्यालय संचालन से संबंधित कोई भी अभिलेख तथा विद्यालय भूमि से संबंधित अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं हो सके। इस आधार पर विद्यालय के प्रबंधक को 9 बिंदुुुओं पर जबाब मांगा। इसके बाबजूद जब उक्त जांच कमेटी ने बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में पहुंच कर स्कूल के दस्तावेज मांगे तो वहां भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो सके। इस संबंध में बीएसए को भी पत्र जारी कर 18 अक्तूबर को सभी अभिलेखों के साथ जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद