{"_id":"63bb09cc41b79e618a0e6219","slug":"hathras-investigation-in-case-of-giving-inflammable-substance-to-the-employee-hathras-news-ali3086547126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कर्मचारी को ज्वलनशील पदार्थ पिलाने के मामले में छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कर्मचारी को ज्वलनशील पदार्थ पिलाने के मामले में छानबीन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बाईपास रोड पर गांव नगला मोंठा के निकट स्थित प्रकाश होटल पर आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर को ज्वलनशील पदार्थ पिलाए जाने के मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है। ज्वलनशील पदार्थ पीने से बीमार हुए युवक का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सड़क निवासी तेजवीर आपूर्ति विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। शनिवार की देर रात को वह अपने चार साथियों के साथ बाईपास रोड नगला मोंठा के निकट स्थित प्रकाश ढाबे पर बैठ कर खाना खा रहे थे।
आरोप है कि खाना खाने के बाद तेजवीर ने पानी की बोतल मांगी तो ढाबे के कर्मचारी ने पानी की जगह किसी ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल दे दी। इसे पीकर तेजवीर की हालत खराब हो गई। होटल पर खाना खा रहे अन्य लोगों ने तेजवीर को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं उनके साथ खाना खा रहे साथी वहां से भाग गए। जिला अस्पताल से तेजवीर को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार जारी है। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि कर्मचारी की हालत में सुधार की बात कही जा रही है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। संवाद