{"_id":"61770a15f34a0b465452677d","slug":"hathras-inter-college-will-be-built-in-bahrdoi-will-make-the-crematorium-pucca-sadabad-news-ali276670676","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बहरदोई में इंटर कॉलेज बनवाएंगे, श्मशान घाट को पक्का कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बहरदोई में इंटर कॉलेज बनवाएंगे, श्मशान घाट को पक्का कराएंगे
विज्ञापन
गांव बहरदोई में औद्योगिक विकास राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत करते भाजपा नेता।
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का राज्यमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार गांव बहरदोई में आगमन पर ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर, पटका, पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोग उनसे पूरी आत्मीयता के साथ मिले और उन्हें राज्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी।
राज्यमंत्री ने कहा कि गांव बहरदोई उनका पैतृक गांव है। वह यहीं खेलकूद कर बड़े हुए हैं। यहां उनका कोई चाचा है तो कोई ताऊ। उनका गांव में किसी से कोई मतभेद नहीं है। गांव में सभी हमारे अपने लोग हैं। गांव व हाथरस जिले की जनता के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं।
उन्होंने राज्यमंत्री बनने से पहले ही गांव बहरदोई में सड़क और पुल का निर्माण कराया है और अब नहर के एक और पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे बहरदोई व अन्य गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। जल्द ही यहां के श्मशान घाट को भी पक्का कराया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों की मांग पर गांव में एक इंटर खुलवाने के भी प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए उनकी मुख्यमंत्री से भी वार्ता हो चुकी है। जल्द ही वह गांव में जिला स्तरीय अधिकारियों का दरबार लगवाएंगे, जिससे यहां के लोगों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान मौके पर हो सके।