फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Insurance company will give compensation for crop loss due to disaster

हाथरस : आपदा से फसल नुकसान होने पर बीमा कंपनी देगी मुआवजा

Tue, 05 Jul 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Insurance company will give compensation for crop loss due to disaster
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जनपद के लाभार्थियों एवं फसल बीमा योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने किसानों से कहा कि यदि किसी आपदा से आपकी फसल को नुकसान होता है तो बीमित फसल का मुआवजा संबंधित बीमा कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत गढी सिंघा के धर्मपाल सिंह को 59600 रुपये व ग्राम मेंडू की सुनीता सिंह को 41032 रुपये धान की फसल के लिए, ग्राम तिलोकपुर के प्रेमपाल सिंह को 35523 रुपये व पप्पू को 25576 रुपये तथा ग्राम जैतई के प्रयाग नारायन को 19928 रुपये बाजरा की फसल के लिए बीमा धनराशि से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि हंसराज सिंह ने बताया कि खरीफ की फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। उन्होंने बताया कि फसल का बीमा कराने के लिए किसानों को किसान आईडी कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता, किसान का एड्रेस प्रूफ (ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड), अगर खेत किराए पर लेकर खेती की गई है, तो खेत के मालिक के साथ इकरार की फोटो कॉपी, खेत का खाता नंबर/खसरा नंबर के पेपर, आवेदक का फोटो, किसान द्वारा फसल की बुआई शुरू किए हुए दिन की तारीख आदि की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed