फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions to complete incomplete PM houses in rural areas

हाथरस : ग्रामीण इलाके में अधूरे पीएम आवासों को पूरा करने के निर्देश

Mon, 28 Feb 2022 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions to complete incomplete PM houses in rural areas
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री (पीएम) आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास निर्माण की जीओ टैगिंग के बाद लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी कर दी गई है। इन किस्त के पहुंचने के बावजूद आवासों का निर्माण पूर्ण न होने को लेकर परियोजना निदेशक (पीडी) ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी कर आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कराते हुए फोटोग्राफ को अपलोड करें। लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत इस वित्तीय वर्ष में 148 आवासों के आवंटन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शासन के निर्देश के क्रम में संबंधित विभाग की ओर से पात्रता सूची के आधार पर 148 लाभार्थियों का चयन किया गया। इन लाभार्थियों को तीन किस्तों में धनराशि का आवंटन किया जाता है।
विज्ञापन

पहली किस्त के सापेक्ष निर्माण कार्य पूर्ण होने पर विभाग की ओर से जीओ टैगिंग के उपरांत पहली व दूसरी किस्त खर्च करने के सापेक्ष जीओ टैगिंग के बाद तीसरी किस्त जारी की जाती है। यह जीओ टैगिंग ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से वर्तमान में तीसरी किस्त जारी कर दी गई है। तीसरी किस्त पहुंचने के बावजूद आवास निर्माण पूर्ण न होने की स्थिति में पीडी ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। पीडी ने निर्देश दिए हैं कि अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण कराकर फोटोग्राफ को ऑनलाइन अपलोड करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed