{"_id":"6055c4ca8ebc3e591e5b6e42","slug":"hathras-innocent-girl-beaten-up-on-suspicion-of-theft-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चोरी के शक में मासूम बच्ची की पिटाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चोरी के शक में मासूम बच्ची की पिटाई, मौत
Sat, 20 Mar 2021 03:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 20 Mar 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
8 साल की बच्ची सृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
चोरी के शक में एक दुकानदार व उसके माता-पिता ने 8 साल की एक मासूम बच्ची की जमकर पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल निवासी विवेक की 8 साल की बच्ची सृष्टि को 18 मार्च की शाम को गांव के ही एक दुकानदार ने चोरी के शक में पकड़ लिया था।
आरोप है कि इस दुकानदार व उसके माता-पिता ने इस बच्ची की जमकर पिटाई की। पिटाई से बच्ची की हालत बिगड़ गई और परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस घटना की रिपोर्ट बच्ची के पिता विवेक ने दुकानदार कैलाश के अलावा उसके पिता राम सहाय व मां रामवती के खिलाफ थाना सिकंदराराऊ में दर्ज कराई है।