{"_id":"61462e428ebc3e866161f00f","slug":"hathras-information-about-the-rights-given-to-village-heads-hathras-news-ali273546262","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्राम प्रधानों को दी गई अधिकारों के बारे में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्राम प्रधानों को दी गई अधिकारों के बारे में जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ब्लॉक सदर परिसर में प्रधान ग्राम पंचायतों के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में 35 प्रधान उपस्थित रहे, जिसमें से 10 महिला एवं 25 पुरुष प्रधान थे। प्रधानों के दायित्व, कर्त्तव्य एवं अधिकारों के बारे में मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रधानों को ग्राम पंचायत के कार्य, प्राप्त होने वाली वित्त आयोग की धनराशि के बारे में जानकारी दी गई।
विभाग में संचालित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय के रखरखाव एवं फेज -2 के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जानकारी राहुल सिंह, जिला कंसल्टेंट, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा दी गई। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत दिए जाने वाले पुरस्कार, वित्त आयोग की धनराशि को व्यय करने के प्राविधान, वित्तीय नियम की जानकारी, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्लान प्लस, एम. एक्शन सॉफ्ट, पीएफएमएस से भुगतान की जानकारी अजीत सिंह, अपर जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा दिया गया। अंत में सभी प्रधान ग्राम पंचायतों को खंड विकास अधिकारी, विकास खंड हाथरस द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। संवाद