फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Increased tax burden on wood, grocery traders

हाथरस : लकड़ी, किराना कारोबारियों पर बढ़ा कर का बोझ

Mon, 20 Dec 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Increased tax burden on wood, grocery traders
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरकार के कृषि कानून वापस लेने के बाद मंडी सीमा के बाहर व्यापार करने वालों खाद्य कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले साल छह जून से जो खाद्य कारोबारी बिना मंडी शुल्क व सुविधा शुल्क दिए व्यापार कर रहे थे, उनको फिर से लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस लेने के साथ डेढ़ प्रतिशत शुल्क अदा करना होगा। कारोबारी फिर से पुरानी स्थिति को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर आए-दिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने कृषि कानून लागू किया तो इससे किराना, लकड़ी, दाल का करोबार करने वालों को मंडी कर से मुक्ति मिली। अब कृषि कानून वापस हो गए हैं। फिर से मंडी में कर प्रणाली लागू हो गई है। एक प्रतिशत मंडी शुल्क व आधा प्रतिशत विकास शुल्क व्यापारियों पर लागू हो गया है। फिर से मंडी से लाइसेंस लेना होगा। इस कारण कारोबारियों की जेब पर अब आर्थिक बोझ बढ़ गया है। संवाद
विज्ञापन

एक टैक्स देने का वादा फिर हुआ विफल
हाथरस। बीते दिनों व्यापारिक संगठनों ने पीएम और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें एक देश-एक कर प्रणाली के तहत जीएसटी की तर्ज पर एक ही कर लिए जाने की मांग की गई थी। हाथरस में किराना, लकड़ी और दाल आदि काफी बड़ा कारोबार होता है। फिर से टैक्स लागू होने से व्यापारी चिंतित हैं। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में फिर उगाही का सिलसिला शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

114 तरह की जिंस में से फल-सब्जी हैं बाहर
हाथरस। मंडी समिति में कुल 114 जिंस आती हैं, जिसमें फल और सब्जी की 45 तरह की जिंसों को सरकार ने बाहर कर दिया है। इन कारोबारियों को यूजर चार्ज अदा करना है। बाकी सभी कारोबारियों को कर अदा करना होगा, जो मंडी प्रशासन ने लागू भी कर दिया है। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि कृषि कानून वापस होने के बाद एक प्रतिशत मंडी शुल्क व आधा प्रतिशत विकास सेस लागू हो गया है। कारोबारी अपनी लॉगिन आईडी से गेट पास आदि खुद प्राप्त कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed