फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Increased prices of potatoes, tomato also turned red due to inflation

हाथरस : आलू के बढ़े भाव, महंगाई से टमाटर भी हुआ लाल

Sun, 14 Nov 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Increased prices of potatoes, tomato also turned red due to inflation
हाथरस : बाजार में बिकती सब्जी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीजल के दामों मे भले ही कमी आ गई है, लेकिन हकीकत यह है कि सब्जियों के राजा आलू के भाव लगातार चढ़ रहे है। महंगाई से टमाटर भी लाल हो रहा है। आलू फुटकर में 25 से 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। टमाटर के दाम 80 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। सब्जी खरीदने में आमजन के पसीने छूट रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सहालगों में खपत बढ़ने के साथ सब्जियों के दामों में और उछाल आने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस मंडी में लोकल के अलावा बाहर से अधिकांश सब्जियों की आवक होती है। अब डीजल के रेट कम होने के बाद ढुलाई भाड़ा भी कम हो गया है। सब्जियों के रेट आसमान छू रहे हैं। इन-दिनों कोल्ड स्टोर खाली हो रहे हैं। नये आलू की बुवाई शुरू हो गई है। इस बार फरवरी के अंत तक आलू बाजार में आएगा। आलू की खपत बरकरार है। आलू की आवक प्रभावित हो गई है। इस कारण कारोबारी आलू के रेटों में उछाल आने का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं सब्जियों के खुदरा दाम
हाथरस। आलू फुटकर में 25 से 30 रुपये प्रति किलो, टमाटर 80 रुपये, गोभी 40, बैंगन 30, गाजर 40, पत्ता गोभी 30 रुपये, काशीफल 30 रुपये, लौकी 30 रुपये, हरी मिर्च 40 रुपये, अदरक 60 रुपये, प्याज 50 रुपये, सिंघाड़े 30 रुपये, भिंडी 40 रुपये, पालक 30 रुपये, मैथी 60 रुपये, धनिया 40 रुपये, लहसुन 100 रुपये, नीबू 60 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed