{"_id":"60281b7b8ebc3e1dcc71c5f6","slug":"hathras-income-tax-team-scrutinized-documents-for-third-day-as-well-sikandhra-rahu-news-ali256182590","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आयकर टीम ने तीसरे दिन भी खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आयकर टीम ने तीसरे दिन भी खंगाले दस्तावेज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
एनएच 91 पर सड़क का निर्माण कर रही बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के अलीगढ़ जीटी रोड पर गांव पहाड़पुर स्थित प्लांट पर शनिवार को तीसरे दिन भी आयकर विभाग की जांच जारी रही। प्लांट के मैनेजर के नहीं आने के कारण आयकर अधिकारी प्लांट परिसर स्थित कार्यालय में कागजातों की जांच में जुटे रहे। चर्चा यह भी है कि दिल्ली में कंपनी के डायरेक्टरों को आयकर विभाग ने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि तीसरे दिन भी आयकर टीम ने इस कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
बता दें कि तीन दिन पूर्व दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने प्लांट पर छापा मारा था। इस दौरान कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी वहां से चले गए। अब केवल एक दो कर्मचारी ही वहां बचे हैं, लेकिन उन्हें भी कंपनी के हिसाब-किताब की कोई जानकारी नहीं है। प्लांट मैनेजर के न आने से आयकर विभाग की जांच लगातार लंबी होती जा रही है।
अब वह अपने तरीके से जांच में जुटे हैं। शनिवार को तीसरे दिन भी विभाग की टीम कंप्यूटर के अतिरिक्त प्लांट बने कई गोदामों को खंगाल चुकी है। प्लांट के बाहर लोगों में चर्चा थी कि कंपनी के डायरेक्टरों से विभाग ने दिल्ली में पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार को भी काफी कोशिश के बावजूद मीडिया को प्लांट के अंदर नहीं जाने दिया गया।